दिल्ली ओलम्पिक खेल 2024 की हॉकी में जीता श्याम लाल कॉलेज

  • श्याम लाल कॉलेज ने पुरुष वर्ग में टाइगर क्लब को 4-0 से रौंद डाला

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली ओलम्पिक खेल 2024 में हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज ने टाइगर क्लब को 4-0 से रौंद डाला। प्रवीण ने तीन गोल और पंकज ने एक गोल किया। श्याम लाल कॉलेज मैदान में महिला वर्ग में एसपीएम कॉलेज ने हॉकी सेंटर खेड़ा कला को 2-1 से हराया।

विजेता टीम की तरफ से मनीषा और शिवानी ने एक-एक गोल किया जबकि हॉकी सेंटर खेड़ा कला की तरफ से निशा ने एक गोल किया। तीसरे मैच में जो कि पुरुष वर्ग में खेला गया फेथ क्लब ने झिलमिल हॉकी सेंटर को 6-2 से हराया। विजेता टीम की तरफ से भारत और नंदकिशोर ने दो-दो गोल गोविंद ने और सुमित ने एक-एक गोल किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *