खालसा कॉलेज, एसएलसी ‘बी’ और आईजीआईपीएसएस 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जीते
- एसएलसी ‘बी’ ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 3-1 से हराया
- श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को 8-1 से रौंदा
- श्याम लाल कॉलेज एलुमनी ने हंसराज कॉलेज को 1-0 से हराया
- महिला वर्ग में आईजीआईपीएसएस ने जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज को 3-0 से मात दी
संवाददाता
नई दिल्ली: श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, एसएलसी ‘बी’, श्याम लाल कॉलेज एलुमनी पुरुष वर्ग में और इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस महिला वर्ग में जीत के साथ 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में आगे बढ़े।

एसएलसी ‘बी’ ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 3-1 से हराया। एसएलसी ‘बी’ के अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। विजेता के लिए कमल, दीपक और रिशु ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए ऋतिक ने एकमात्र गोल किया। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को 8-1 से रौंद डाला। विजेता के लिए तनुज ने चार, मनीष ने दो, सागर और सुशील ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए अभिजित ने एकमात्र गोल किया। तनुज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

श्याम लाल कॉलेज एलुमनी ने हंसराज कॉलेज को 1-0 से हराया। श्रवण ने एकमात्र गोल किया। विजेता टीम के सुनील को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। महिला वर्ग में इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज को 3-0 से मात दी। आँचल, पिंकी और अंशिका ने एक-एक गोल किया। आँचल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

वरिष्ठ पत्रकार
