दिल्ली की सड़कों पर रविवार को अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार ओलम्पिक चैम्पियन एथलीट

  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन से पहले शुक्रवार को आयोजित इलीट एथलीटों के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने मजबूत इरादे जाहिर किए
  • आगामी रविवार को होने वाली वीडीएचएम 2023 में 268,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि को शीर्ष दस स्थानों पर रहने वाले सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में बांटा जाएगा

संवाददाता 

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: सपाट और तेज रास्ते पर रनिंग करना एक शानदार अनुभव है। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन दुनिया भर के धावकों को भारत की राजधानी नई दिल्ली में इसी तरह के रास्तों पर दौड़ने का सुख प्रदान करने जा रही है। आगामी रविवार (15 अक्टूबर 2023) को होने वाले वार्षिक स्पोर्टिंग वेंचर के 18वें संस्करण में दुनिया भर के कुछ टॉप रैंक एथलीट शामिल होंगे। यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस वार्षिक रेस से पहले शुक्रवार को आयोजित इलीट एथलीटों के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने मजबूत इरादे जाहिर किए। 

   इथियोपिया के मौजूदा चैम्पियन चाला रेगासा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है और मैं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं खुद को अच्छी स्थिति में महसूस कर रहा हूं।” 

   इस साल की रेस के संभावित विजेताओं में शामिल डेनियल एबेन्यो ने इस महीने की शुरुआत में रीगा में आयोजित वर्ल्ड हाफ मैराथन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी योग्यता साबित की है। उन्होंने पिछले साल बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की 10,000 मीटर दौड़ का रजत पदक जीता था। उन्होंने दिल्ली में इलीट एथलीटों में खुद को शामिल करने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वह भारत में आकर बहुत खुश हैं।

   बचपन में एबेन्यो स्कूल और घर के बीच के रास्ते को आने-जाने की स्थिति में प्रतिदिन लगभग 24 किमी दौड़ते था। उन्होंने खुलासा किया, “मैंने 12 साल की उम्र में दौड़ना शुरू कर दिया था। मैं पत्रिकाओं में कुछ लोगों की दौड़ती हुई तस्वीर देखता था और उससे मुझे दौड़ने के लिए प्रेरणा मिली।”

  केन्या के एक अन्य इलीट धावक लियोनार्ड बार्सोटन भारतीय सड़कों के लिए नए नहीं हैं क्योंकि वह पहले ही दो बार टाटा स्टील कोलकाता 25K जीत चुके हैं। बार्सोटन ने कहा, “भारत मुझसे प्यार करता है और मैं भारत से प्यार करता हूं। जब भी मैं भारत आता हूं तो हमेशा जीतता हूं। मैं पिछले साल एकिलिस इंजुरी से जूझ रहा था, लेकिन अब मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं रविवार को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूंगा।”

   महिला धावकों की बात करें तो 5000 मीटर में रियो ओलम्पिक चैम्पियन विवियन चेरुइयोट शामिल हैं, जिनके नाम कई वैश्विक खिताब हैं। चेरुइयोट ने कहा, “दिल्ली, वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। मैं कुछ वर्षों से दूर हूं क्योंकि मेरे दूसरे बच्चे का जन्म हुआ है और मैं रविवार की रेस का इंतजार कर रही हूं। मैं कहूंगी कि जब मैं दौड़ते हुए अपनी तस्वीरें देखती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है और यह एक एथलीट के लिए सौभाग्य की बात है। 2010 में मैं पहली बार दिल्ली आई थी और मुझे वास्तव में सबका प्यार मिला था।” 

   इथियोपिया की दो टॉप महिलाएं, जिनमें अल्माज अयाना (2017 की विजेता) और मारे डिबाबा शामिल हैं। विवियन की तरह, अल्माज भी 2016 रियो ओलम्पिके (10,000 मीटर में) चैम्पियन थीं और डिबाबा ने उन खेलों में मैराथन का कांस्य जीता था।

   अल्माज ने रेस से पहले कहा, “मैं आने वाली रेस और वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन को लेकर उत्साहित हूं। मैं एक अंतराल के बाद यहां आई हूं लेकिन बावजूद इसके मैं रविवार को रेस के लिए तैयार हूं।”

   अल्माज ने आगे कहा, “चूंकि मैं चोट और लंबे ब्रेक के बाद वापस आ रही हूं। लिहाजा मेरे लिए वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन काफी अहम रहेगी। इससे मुझे यह समझने में मदद मिलेगी कि मैं दूसरों की तुलना में कहां हूं और साथ ही अपने मानकों पर कितना खरी उतर सकी हूं। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन निश्चित रूप से मेरी मदद करेगी। मैं अपना प्रदर्शन देखूंगी और फिर भविष्य के बारे में फैसला करूंगी।”

   अपनी 24वीं हाफ मैराथन में दौड़ने के लिए तैयार मारे डिबाबा ने कहा, “इस रविवार को इस साल की मेरी पहली रेस होगी। मुझे गर्मी की ज्यादा चिंता नहीं है। एक अच्छी रेस के लिए तापमान का अच्छा होना जरूरी भी है। लेकिन मैं उम्मीद करूंगी कि चीजें ठीक होंगी और हमारी रेस अच्छी होगी।”

   वीडीएचएम 2023 पुरस्कार राशि का विवरण: 268,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि में हजारों एमेच्योर लोग दुनिया के सबसे तेज कोर्स में से एक पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ इलीट वर्ग के एथलीटों में शामिल होंगे। पुरुष और महिला वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय इलीट विजेताओं में से प्रत्येक को 27,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। पुरस्कार राशि में दोनों वर्गों में शीर्ष-10 फिनिशर भी शामिल हैं। इसके अलावा, 12,000 अमेरिकी डॉलर का इवेंट रिकॉर्ड बोनस भी दिया जाएगा।

MEN ELITE ATHLETES VEDANTA DELHI HALF MARATHON

1. Chala RegasaETH/1997
2. Daniel EbenyoKEN/1995
3. Roncer KongaKEN/1994
4. Leonard BarsotonKEN/1994
5. Tesfahun AkalnewETH/1999
6. Isaia LasoiKEN/1999
7. Gemechu DidaETH/1999
8. Isaac KipkemboiKEN/2000
9. Getachew MasreshaETH/2000
10. Charles MatataKEN/1997
11. Boki DiribaETH/2004
12. Vincent KimaiyoKEN/2004
13. Embay GoitomETH/2002
14. Daniel ZewudeETH/2004
15. Addisu GobenaETH/2004
16. Gideon Kiprotich RopKEN/2001

FEMALE ELITE ATHLETES VEDANTA DELHI HALF MARATHON

101.               Almaz AyanaETH/1991
102.               Vivian CheriyotKEN/1983
103.               Betelihem AfenigusETH/2001
104.               Viola ChepngenoKEN/1998
105.               Mare DibabaETH/1989
106.               Anchinalu DessieETH/2003
107.               Bertukan WeldeETH/2004
108.               Stella ChesangUGA/1996
109.               Aberash MinsewoETH/2001
110.               Annet ChelangatUGA/1993
111.               Belinda ChemutaiUGA/2000
112.               Nurit AhmedETH/2004

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *