विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता डेनियल एबेन्यो और रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता अल्माज अयाना होंगे वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन2023 का आकर्षण

  • इथियोपिया की अल्माज साल 2017 में दिल्ली हाफ मैराथन के 13वें संस्करण में खिताबी जीत चुकी हैं

संवाददाता

नई दिल्ली, 12 सितंबर: विश्व चैम्पियनशिप में 10 हजार मीटर का रजत पदक जीतने वाले केन्या के डेनियल एबेन्यो और रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता तथा 2017 दिल्ली हाफ मैराथन विजेता इथियोपिया की अल्माज अयाना 18वीं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग में इलीट एथलीटों की अगुआई करेंगे। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस है और इसका आयोजन रविवार, 15 अक्टूबर 2023 को भारत की राजधानी में नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

   2016 में रियो में आयोजित ओलम्पिक खेलों की 10,000 मीटर चैम्पियन अल्माज अयानास ने 2015 (5,000 मीटर) और 2017 (10,000 मीटर) में लगातार दो विश्व खिताब जीते हैं। अल्माज ने दिल्ली हाफ मैराथन के 13वें संस्करण में खिताबी जीत हासिल करने के लिए दिल्ली की सड़कों पर एक शानदार दौड़ लगाई थी। यह मैराथन साल 2005 से लगातार आयोजित हो रहा है।

  वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में अपनी वापसी को लेकर अल्माज ने कहा, “मैं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यहीं पर मैंने 2017 में दुनिया की सबसे तेज हाफ मैराथन में दौड़ लगाई थी। बच्चे को जन्म देने और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में से एक होने के बाद, मैं दिल्ली की सड़कों पर वापस आने और पहले से बेहतर बनने की कोशिश करने के लिए उत्सुक हूं।”

 

   इस इथियोपियाई धावक ने इस साल की शुरुआत में लिस्बन में 1:05:30 का पर्सनल बेस्ट समय निकालकर जीत हासिल की और उसके बाद लंदन मैराथन में पूरी दूरी नापने के बाद सातवें स्थान पर रहीं। अब उसकी नजर अपने ही देश की यालेमज़र्फ येहुआलाव द्वारा 2020 में बनाए गए 1:04:46  के दिल्ली कोर्स रिकॉर्ड पर है।

  2023 की शुरुआत में बाथर्स्ट (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित विश्व क्रॉस-कंट्री चैम्पियनशिप में छठे स्थान पर रहे विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता डैनियल सिमियु एबेन्यो  ने पिछले साल मनामा में हाफ-मैराथन में 59:04 का पर्सनल बेस्ट समय निकाला था। उनका यह समय 58:53 के दिल्ली कोर्स रिकॉर्ड के बहुत करीब है और इसलिए वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में वह बड़ी उम्मीदों के साथ आ रहे हैं।

   केन्या से रोन्सर कोंगा (59:08), लियोनार्ड बारसोटन (59:09), इसाक किपकेमबोई (59:17) और इसैयाह लासोई (59:27) के अलावा इथियोपिया के टेसफहुन अकालन्यू (59:22) भी इस साल दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हैं। संयोग से, बार्सोटन और अकलन्यू तीन साल पहले दिल्ली में क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर रहे थे और अब वे 2023 में पोडियम पर जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

 

   महिलाओं की रेस में अयाना को अपनी युवा साथी बेतेलिहेम अफेनिगस से कड़ी टक्कर मिलेगी। अफेनिगस सिर्फ 22 साल की है और इस साल पहले ही पांच हाफ-मैराथन दौड़ में भाग ले चुकी है और उसका पर्सनल बेस्ट 1:06:46 है, जो उन्होंने मार्च में पेरिस में दूसरे स्थान पर रहने के साथ दर्ज किया था। केन्याई वियोला चेप्नजेनो, जिन्होंने अब तक आठ इलीट हाफ-मैराथन रेस में भाग लिया है और बर्लिन 2022 में 1:06:48 का समय निकाला है, वह एक और धाविका होंगी जिन पर सबकी नजर रहेगी।

   2,68,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस मैराथन में हजारों एमेच्योर दुनिया के सबसे तेज़ कोर्स में से एक पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ इलीट वर्ग के एथलीटों के साथ दौड़ते नजर आएंगे। पुरुष और महिला वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय एलीट विजेताओं में से प्रत्येक को 27,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। पुरस्कार राशि पाने वालों में दोनों वर्गों से शीर्ष-10 फिनिशर शामिल हैं। इसके अलावा, 12,000 अमेरिकी डॉलर का इवेंट रिकॉर्ड बोनस भी है।

   भारत में डिस्टेंस रनिंग इवेंट में अग्रणी- प्रोकैम इंटरनेशनल द्वारा प्रमोटेड इस इवेंट को विश्व स्तर पर विविध प्राकृतिक संसाधन कंपनी, टाइटिल स्पांसर वेदांता द्वारा सपोर्ट किया गया है। उनके साथ अन्य प्रायोजक भी शामिल हैं, जिनमें विशिष्ट एसोसिएट प्रायोजक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी शामिल है, जो भारत में एक विश्व स्तरीय बैंक है। यह एथिक्स द्वारा गाइडेड, प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित, और सोशल गुड के लिए एक ताकत है।

  

नई दिल्ली ने हालांकि 2004 में भारत की राजधानी में विश्व हाफ मैराथन चैम्पियनशिप की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी, लेकिन जब तक प्रोकैम ने इस वार्षिक इवेंट की शुरुआत नहीं की, तब तक शहर का अपना कोई बड़ा आयोजन नहीं था।

   प्रोकैम इंटरनेशनल के ज्वाइंट एमडी विवेक सिंह ने कहा, “एक ऐसा शहर जो दौड़ता नहीं था। आज दुनिया के सबसे तेज़ और सबसे बड़े हाफ मैराथन में से एक का घर है। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 18वें संस्करण के लिए ऐसे बेहतरीन एथलीटों की मेजबानी करना हमारा सौभाग्य है। यह इवेंट हमारे सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच गर्व और सौहार्द और स्वामित्व की भावना पैदा करता है।” वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 15 अक्टूबर 2023 को आयोजित की जाएगी। सभी फिजिकल रेस श्रेणियों – हाफ मैराथन, ओपन 10 किमी, ग्रेट दिल्ली रन (लगभग 4.5 किमी), वरिष्ठ नागरिक दौड़ (लगभग 2.5 किमी) और चैम्पियंस के साथ डिसेबिलिटी रन (लगभग 2.5 किमी) के लिए पंजीकरण शुक्रवार, 22 सितंबर 2023 को रात 11:59 बजे तक या स्थान भरने तक (जो भी पहले हो), खुला है।

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2023 इलीट फील्ड्स- (एचएम पर्सनल बेस्ट टाइम के साथ)

पुरुष:

1. डेनियल एबेन्यो केन्या/1995          59:04

2. लियोनार्ड बार्सोटन     केन्या/1994         59:09

3. इसहाक किपकेमबोई   केन्या/2000           59:17

4. टेस्फाहुन अकलन्यू     इथियोरिया/1999  59:22

5. यशायाह लासोई       केन्या/1999           59:27

6. रोन्सर कोंगा         केन्या/1994           59:38

7. गेमेचू डिडा          इथियोपिया/1999 59:53

8. सैमसोम अमारे       इरिट्रिया/1994       60:08

9. बोकी दिरिबा         इथियोपिया/2004 60:34

10. डेमेके टेस्फेय        इथियोपिया     61:37

11. कुमा डीजेन         इथियोपिया     64:3

 महिला:

101. अल्माज अयाना     इथियोपिया/1991  65:30

102. बेथेलिहेम अफेनिगस इथियोपिया       66:46

103. वियोला चेपनजेनो   केन्या/1998            66:48

104. बर्टुकन वेल्डे सुरा    इथियोपिया/2004  67:44

105. एलेम निगुसी       इथियोपिया/2002  67:50

106. दावित सेयुम       इथियोपिया/1996  67:52

107. स्टेला चेसांग       युगांडा/1996           68:11

108. अबेबे गारेड्यू       इथियोपिया     पेस

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *