55वीं केवीएस नेशनल स्विमिंग मीट 2026 में दिल्ली को मिले दो गोल्ड
- शिवांश रावत और याचिका ने अपनी स्पर्धाओं में गोल्ड जीते
- दिल्ली रीजन के 21 तैराकों की टीम ने कुल 18 पदक अपने नाम किए
संवाददाता
नई दिल्ली, 13 अगस्त 2026: दिल्ली के तैराकों ने 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय तैराकी मीट 2026 में कुल 18 पदक अपनी झोली में डाले, जिनमें दो स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य हैं। इस मीट का आयोजन बेंगलुरू में 7 से 11 अगस्त 2026 तक किया गया, जिसमें प्रतिस्पर्धा करने के लिए दिल्ली रीजन ने 21 तैराकों की टीम भेजी। दिल्ली रीजन का प्रतिनिधित्व करते हुए शिवांश रावत और याचिका ने गोल्ड मेडल जीते। शिवांश रावत बालक वर्ग की अंडर-14 कैटेगरी की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में शीर्ष पर रहे जबकि याचिका ने बालिका वर्ग की अंडर-14 कैटेगरी की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में बाजी मारी। दिल्ली के तैराकों ने टीम मैनेजर मयंक अग्रवाल (TGT-P&HE) और अजय प्रताप सिंह (TGT-P&HE) की देखरेख में हिस्सा लिया। उनके साथ सुश्री सीनू और सुश्री ऋचा ने एस्कॉर्ट की भूमिका निभाई।

दिल्ली के तैराकों का प्रदर्शन:-
- ब्रॉन्ज़ – 4X100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले (U-19 लड़के)
- ब्रॉन्ज़ – काशवी जौहर (U-19 लड़कियां, 200 मीटर फ्रीस्टाइल)
- ब्रॉन्ज़ – अक्षत (U-19 लड़के, 400 मीटर फ्रीस्टाइल)
- सिल्वर – वैभव (U-19 लड़के, 50 मीटर बटरफ्लाई)
- ब्रॉन्ज़ – निष्ठा पटले (U-19 लड़कियां, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक)
- ब्रॉन्ज़ – अक्षत (U-19 लड़के, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल)
- सिल्वर – निष्ठा पटले (U-19 लड़कियां, 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक)
- ब्रॉन्ज़ – वैभव (U-19 लड़के, 50 मीटर बटरफ्लाई)
- गोल्ड – शिवांश रावत (U-14 लड़के, 200 मीटर बटरफ्लाई)
- सिल्वर – विनायक (U-14 लड़के, 200 मीटर बटरफ्लाई)
- सिल्वर – तनिष (U-14 लड़के, 200 मीटर बैकस्ट्रोक)
- सिल्वर – याचिका (U-14 लड़कियां, 200 मीटर बैकस्ट्रोक)
- सिल्वर – निष्ठा (U-14 लड़कियां, 100 मीटर फ्रीस्टाइल)
- सिल्वर – शिवांश रावत (U-14 लड़के, 100 मीटर बटरफ्लाई)
- ब्रॉन्ज़ – 4X100 मीटर (U-14 लड़के, फ्रीस्टाइल रिले)
- गोल्ड – याचिका (U-14 लड़कियां, 100 मीटर बैकस्ट्रोक)
- सिल्वर – याचिका (U-14 लड़कियां, 200 मीटर फ्रीस्टाइल)
- सिल्वर – (निष्ठा – U-14 लड़कियां, 50 मीटर फ्रीस्टाइल)
दिल्ली की मेडल स्थिति:-
लड़के लड़कियाँ
गोल्ड 01 01
सिल्वर 04 05
ब्रॉन्ज़ 05 02
कुल 10 08=18


वरिष्ठ पत्रकार
