जोशुआ चेप्टेगी ने जीती वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन, जबकि एलेमाडिस इयायु बनी महिला चैंपियन

  • ओलम्पिक चैंपियन जोशुआ चेप्टेगी ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में एलीट पुरुष वर्ग का खिताब जीता
  • केन्या के दो धावक एलेक्स मटाटा और निकोलस किपकोरिर क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे
  • इथोपिया की इयायु ने एलीट महिला वर्ग में प्री-रेस फेवरेट सिंथिया लिमो को पीछे छोड़ते हुए हुए पहला स्थान हासिल किया
  • केन्या की सिंथिया लिमो और इथोपिया की तिरुये मेसफिन क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं  
  • रविवार को भारतीय राजधानी में वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस में दौड़ी दिल्ली

संवाददाता

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर, 2024: जैसे कि उम्मीद थी कि ओलम्पिक चैंपियन जोशुआ चेप्टेगी ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन जीत ली है जबकि एलेमाडिस इयायु ने रविवार को भारतीय राजधानी दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस के महिला वर्ग में प्री-रेस फेवरेट सिंथिया लिमो को पीछे छोड़ते हुए हुए पहला स्थान हासिल किया।

  एलीट पुरुषों की दौड़ के दौरान केन्या के एलेक्स मटाटा (27) अपने साथी एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहली हाफ मैराथन दौड़ रहे निकोलस किपकोरिर के साथ ज्यादातर समय तक लीड पर थे। धावकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण रेस रोमांच के चरम पर बढ़ती दिखाई दे रही थी, और हर कोई पुरुष विजेता से तेज फिनिश टाइमिंग की उम्मीद कर रहा था।

 

   केन्याई प्रतिद्वंद्वी से कुछ सेकंड पीछे चल रहे चेप्टेगी के सामने अभी या कभी नहीं की स्थिति थी। ऐसे में उन्होंने फिनिशंग लाइन से थोड़ा पहले अपनी गति ऐसे बढ़ाई कि मटाटा पीछे छूट गए। चेप्टेगी ने 59 मिनट 46 सेकंड में जीत हासिल करके 27,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर रहे मटाटा (59:53) को  20,000 अमेरिकी डॉलर मिले और पोडियम पर तीसरे स्थान पर रहकर रेस पूरी करने वाले फिनिश किपकोरीर (59:59) को 13,000 अमेरिकी डॉलर दिए गए।

   संयोग से, 260,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाली वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन आज दुनिया की सबसे तेज दौड़ में से एक थी, जिसमें धावकों द्वारा निकाला गया समय अविश्वसनीय रूप से कम था। इथियोपिया के डेरिबा मेरगा ने जब 2008 में 60 मिनट से कम समय में जीत दर्ज करने वाले पहले व्यक्ति थे और उस साल सभी पोडियम फिनिशर 1 घंटे से कम समय में रेस पूरी करने में सफल रहे थे। पूर्व विश्व चैंपियन इथियोपिया के मुख्तार एड्रिस  दौड़ से पहले एक और फेवरिट माने जा रहे थे, लेकिन पांचवें स्थान पर (60:52 मिनट) रहे। उनसे आगे तंजानिया के अल्फोंस सिम्बू (60:40 मिनच) को चौथा स्थान मिला।

 

  पेरिस ओलम्पिक में 10000 मीटर का गोल्ड जीतने वाले और कई बार विश्व खिताब अपने नाम करने वाले चेप्टेगी ने कहा, “दिल्ली में यह जीत मेरे लिए खास है क्योंकि यह हाफ मैराथन में मेरी पहली जीत है। भारत मेरे करियर के लिए महत्वपूर्ण रहा है, और यह देश अब मेरे लिए बहुत मायने रखता है। धीमी शुरुआत के बावजूद मैं पूरी रेस में अच्छा महसूस कर रहा था। मेरा पहला लक्ष्य रेस के अंतिम कुछ किलोमीटर में निकोलस (किपकोरिर) और फिर एलेक्स (मटाटा) को पकड़ना था। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं और उम्मीद करता हूं कि भविष्य की रेसों में भी मैं इसी तरह आगे बढ़ूंगा।”

   उन्होंने आगे कहा, वेदांता दिल्ली हाफ, शानदार रेस के लिए धन्यवाद। मैंने धीरे-धीरे दौड़ना शुरू किया क्योंकि मैं थकना नहीं चाहता था और मैं मजबूती से रेस पूरी करना चाहता था। अब मैं सड़कों पर जीत हासिल करने की भावना के साथ घर वापस जा रहा हूं।”

  • ईयायु ने फेवरेट लिमो को पछाड़कर महिला खिताब जीता

एलेमैडिस ईयायु ने दिल्ली में इथियोपिया की जीत का सिलसिला जारी रखा। रेस से पहले फेवरिट मानी जा रही केन्या की सिंथिया लिमो ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी, जबकि स्कॉटलैंड की कॉमनवेल्थ चैंपियन इलिश मैककोलगन हमेशा पीछे रहीं। आज स्टार्टिंग लाइनअप में शामिल होने वाली शीर्ष महिलाओं में मैककोलगन की टाइमिंग सबसे तेज और एकमात्र सब-66 मिनट थी। हालांकि, दो इथियोपियाई, ईयायु और तिरुये मेसफिन, पूरी दौड़ के दौरान लिमो के साथ रहीं।  यहां 2015 में महिला खिताब जीतने वाली सिंथिया लिमो नौ साल बाद दिल्ली लौटी थीं। भारतीय राजधानी में अपनी जीत से पहले केन्याई धाविका ने कार्डिफ़ की 2016 विश्व हाफ मैराथन चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।

   इयायु और लिमो ने एक साथ 10 हजार मीटर की दूरी पार की। हालांकि, इथियोपियाई धावक ने रेस के दूसरे चरण में अपनी गति बढ़ाकर बढ़त हासिल कर ली, जिससे लिमो 10-15 सेकंड पीछे रह गई। यह अंत में एक महत्वपूर्ण निर्णायक कारक था क्योंकि इयायु ने 68:17 मिनट में सबसे पहले फिनिश लाइन पार की और उन्हें 27,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि प्राप्त हुई। 10 सेकंड बाद दौड़ पूरी करने वाली लिमो को दूसरे स्थान पर रहने के लिए 20,000 अमेरिकी डॉलर मिले। मेसफिन ने 69:42 मिनट समय के साथ तीसरा स्थान हासिल करके 13,000 अमेरिकी डॉलर जीते। मैककोलगन ने 69:55 मिनट का समय लिया और चौथे स्थान पर रही। इस तरह वह पोडियम की रेस से बाहर हो गईं।

   इयायु ने इवेंट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “मैंने अच्छी रेस की। मैंने अपनी गति बनाए रखने की कोशिश की और अच्छा प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखा। मैं इसे हासिल करके खुश हूं।”

   लिमो नौ साल बाद दिल्ली पोडियम में शामिल होकर खुश थीं और उन्होंने कहा, “दूसरा स्थान हासिल करना अविश्वसनीय है। यह मुझे गर्व से भर देता है। माहौल बहुत उत्साहपूर्ण था, लोग सड़कों पर खड़े होकर हमारा उत्साहवर्धन कर रहे थे। यह देखना दिल को छू लेने वाला है कि शहर कैसे एक साथ आता है। यह अनुभव वाकई खास रहा; दर्शकों का समर्थन, उनका उत्साह और इवेंट की समग्र ऊर्जा ने दिल्ली में इस वापसी को अविस्मरणीय बना दिया।”

  • अंतिम परिणाम:- अंतर्राष्ट्रीय पुरुष:

1.       जोशुआ चेप्टेगी, युगांडा 0:59:46

2.        एलेक्स माटाटा, केन्या 0:59:53 3

3.       निकोलस किपकोरिर, केन्या 0:59:59

4.        अल्फोंस सिम्बु, तंजानिया 1:00:40

5.       मुक्तार एड्रिस, इथियोपिया 1:00: 52

6.        इस्माइल किप्रोनो, केन्या 1:00:53

7.       लेवी किबेट, केन्या 1:01:29

8.       डिंकलेम अयेले, इथियोपिया 1:02:00

9.        मालेड बुकायॉ, इज़राइल 1:02:43

10.     एम्बे गोइतोम, इथियोपिया 1:02:44

11.     सावन बरवाल, भारत 1:02:46

अंतर्राष्ट्रीय महिलाएं:

1.        अलेमाद्दिस ईयायु, इथियोपिया 1:08:17

2.        सिंथिया लिमो, केन्या 1:08:27

3.       तिरुये मेसफिन, इथियोपिया 1:09:42

4.       इलिश मैक्कोलगन, ब्रिटेन 1:09:55

5.       येलेमगेट यारेगल, इथियोपिया 1:10:21

6.       ज़ेरिहुन अलेम्सत्सेहाय, इथियोपिया 1:13:41

7.       गेलाने गेटु, इथियोपिया 1:14: 53

8.       बालेमले शुमेट, इथियोपिया 1:15:25

9.       डिबाबे बेयेन, इथियोपिया 1:16:57

10.      लिली दास, भारत 1:18:12

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *