March 29, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

एलेक्स फिट्ज़पैट्रिक ने पहली बार जीता हीरो इंडियन ओपन खिताब

  • इंगिल्श गोल्फ ने यूजेनियो चकारा के दोहरे हीरो इंडियन ओपन खिताब के सपने को तोड़ा
  • विजेता के रूप में एलेक्स को 4.11 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली
  • किशोर मनोज एस और अनुभवी ओमप्रकाश चौहान संयुक्त 43वें स्थान पर रहकर सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी रहे

संवाददाता

गुरुग्राम, 28 मार्च, 2026: हीरो इंडियन ओपन की एक खासियत है कि यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट कमज़ोर माने जाने वाले गोल्फर को भी सुर्खियों में ले आता है। पिछले साल, यूजेनियो चकारा भारत के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक स्पॉन्सर के बुलावे पर आए थे और इस स्पेनिश गोल्फर ने यहां डीएलएफ कंट्री एंड गोल्फ क्लब में खिताब जीता। ऐसा की कुछ कारनामा इंग्लैंड के एलेक्स फिट्ज़पैट्रिक इस बार हीरो इंडियन ओपन 2026 का खिताब जीतकर कर डाला। एलेक्स विजेता के तौर पर 433,500 अमेरिकी डॉलर (4,11,17,562 रुपये) की इनामी राशि अपने साथ घर ले जाएंगे।

   चकारा ने अपने खिताब को बचाने के लिए तीन राउंड तक भरसक प्रयास किए, लेकिन टूर्नामेंट का अंतिम दिन किसी और की कहानी लिख गया। वो नाम था एलेक्स फिट्ज़पैट्रिक का, जो भारत में एक उम्मीद लेकर आए थे। और अंतत: उन्होंने 9-अंडर 279 (70, 68, 72, 69) के स्कोर के साथ दो शॉट के अंतर से चकारा का लगातार दोहरे खिताब का सपना तोड़ दिया।  उन्होंने 2024 में डीपी वर्ल्ड टूर के लिए उसके फीडर लाइन, होटलप्लानर टूर के ज़रिये यहां जगह बनाई थी, और उसके बाद से उनका लक्ष्य मुख्य टूर पर अपनी पहली बड़ी जीत हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करना था।

  • बड़े भाई मैट फिट्ज़पैट्रिक की राह पर

   फिट्ज़पैट्रिक परिवार में गोल्फ का समृद्ध इतिहास उनके लिए एक प्रेरणा का काम करता रहा है। हालांकि, छोटे फिट्ज़पैट्रिक पर अपने बड़े भाई मैट (जो पीजीए टूर में तीन बार के विजेता हैं) की बराबरी करने का कोई दबाव नहीं था, फिर भी एलेक्स के अंदर का खिलाड़ी उन्हें यह विश्वास दिलाता रहा कि बड़े मंच पर उनका समय भी ज़रूर आएगा। उस बहुप्रतीक्षित जीत और उनके बीच बस एक ही चीज़ आड़े आ रही थी—धैर्य बनाए रखना। और ठीक वैसा ही इस पूरे हफ़्ते देखने को मिला, खासकर यहां भारत में 2.55 मिलियन अमेरिकी डॉलर के इस प्रतिष्ठ टूर्नामेंट (एशियाई चरण का हिस्सा) के आखिरी 18 होल्स के दौरान।

   इस गोल्फ कोर्स पर किसी भी समय ‘डबल बोगी’ हो जाना खेल का रुख पूरी तरह बदल सकता है, लेकिन इस बार जब फिट्ज़पैट्रिक ने 18वें होल पर एक डबल बोगी के साथ अपना खेल समाप्त किया, तो उससे पहले ही उनका खिताब जीतना तय हो गया था। 18वें ग्रीन पर खुशी का भावना और जोशीला इज़हार हुआ, और उनके कैडी के जो जोश भरे शब्द थे—”मुझे तुम पर गर्व है”—वे सब तब बहुत दूर की बात लग रहे थे, जब लीडर ग्रुप (जिसमें चकारा, फिट्ज़पैट्रिक और एमजे डैफ्यू शामिल थे) ने दोपहर में खराब मौसम की आशंका के चलते तय समय से पहले ही खेलना शुरू कर दिया था।

   उस समय हालात चकारा के माकूल थे, क्योंकि वह चार शॉट की बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि मौसम तो शांत रहेगा लेकिन आज के खेल में भारी उथल-पुथल होने जा रही है। लेकिन रविवार को चकारा बिल्कुल लय में नजर नहीं आए। जो जीत उनकी मुट्ठी में दिख रही थी वो शांत मौसम के माहौल में हवान हो गई, क्योंकि चकारा ने दिन का खेल खत्म होने के बाद 7-अंडर 281 (67, 69, 70, 75) के स्कोर के साथ खुद को दूसरे स्थान पर लुढ़का पाया। शुरुआत में डैफ्यू के साथ चली कांटे की टक्कर एक अलग ही दौर था; और जब एलेक्स ने 13वें होल पर ‘बर्डी’ लगाकर चकारा की बराबरी कर ली और वहीं से असली मुकाबला शुरू हुआ।

  • एलेक्स फिट्ज़पैट्रिक का ज़ोरदार पलटवार

   चकारा ने अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए करारा जवाब दिया, लेकिन वे बस किसी तरह ही अपनी बढ़त बचा पाए। उस पल से मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया था; लेकिन अगर फिट्ज़पैट्रिक ने तीसरे और चौथे होल पर शुरुआती ‘बोगी’ लगने के बाद—जिससे वे काफी पीछे रह गए थे—मन ही मन खुद को कुछ कड़े शब्दों (संभवतय गालियों) से झकझोरा न होता, तो शायद यह मुकाबला इतना दिलचस्प न बन पाता। इस झटके ने उनमें एक नई जान फूँक दी; वहाँ से लेकर 13वें होल पर उस अहम ‘बर्डी’ लगाने तक, उनका आत्मविश्वास चरम पर था—भले ही पूरे खेल के दौरान एक भी ऐसा पल नहीं आया, जब वे खुद की पीठ थपथपाकर थोड़ा आराम कर पाते।

   13वें होल पर चकारा द्वारा लगाई गई ‘बर्डी’ इस बात का संकेत थी कि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को खुली चुनौती दे दी है; और फिट्ज़पैट्रिक ने भी अपना हाथ उठाकर इस चुनौती को स्वीकार किया, और यह इशारा दिया कि वे इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अंतिम पाँच होल बाकी थे, यह आखिरी दौर था, और बात उस खिलाड़ी पर आकर टिक गई थी जो सबसे पहले घबरा गया वो गया। जैसा कि बाद में इंग्लिश गोल्फर ने माना कि कांपते हाथों के बावजूद उन्होंने अपने शानदार ‘बैक नाइन’ (आखिरी नौ होल) का प्रदर्शन जारी रखा। अपने स्कोरकार्ड पर पहले से दर्ज तीन ‘बर्डीज़’ में दो और जोड़कर उन्होंने सात होल में कुल पाँच बर्डीज़ बना लीं और चकारा से आगे निकल गए।

  • दबाव मेंं टूटे चैंपियन चकारा

   बतौर चैंपियन अपनी लीड बचाने का दबाव और फिट्ज़पैट्रिक के आखिरी समय का ज़ोरदार हमले ने उप-विजेता बने चकारा का खेल बिगाड़ दिया। इस दोहरे दबाव के आगे वह टूट गए; और 15वें से 17वें होल के बीच लगातार तीन शॉट चूकने से उनकी सारी उम्मीदें टूट गईं। बहरहाल, 18वें होल में सुखद समापन का अनुभव होना चाहिए था, लेकिन भावी चैंपियन फिट्ज़पैट्रिक के लिए ऐसा नहीं था। फिट्ज़पैट्रिक ने ‘डबल बोगी’ के लिए छह फ़ीट का ‘पट’ (putt) लगाया तो उनकी बढ़त घटकर दो रह गई थी, लेकिन उसका परिणाम में कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि फिट्ज़पैट्रिक अपना पहला इंडियन ओपन खिताब जीत चुके थे।

   फिट्ज़पैट्रिक ने वर्षों की कड़ी मेहनत और अपने ऊपर रहे संदेह को पीछे छोड़कर इस ऐतिहासिक पल को हासिल करने के बाद कहा, “उम्मीद है कि मैं इसी तरह आगे बढ़ता रहूँगा।” उन्होंने आगे कहा, “कभी-कभी यह काफ़ी मुश्किल हो जाता है, जब आप लगातार किसी की उपलब्धियों का पीछा करना, लेकिन खुशकिस्मती से, वह मेरा भाई है, इसलिए यह कोई बुरी बात नहीं है। विजेताओं की कतार में उसके साथ शामिल होना बहुत अच्छा लग रहा है। मैं उसे अपना आदर्श मानता हूँ, इसलिए हर तरह से उसी जैसा बनने की कोशिश कर रहा हूँ। तो, उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।”

  • मनोज आखिरी राउंड में अच्छे खेल दिखाकर बने सबसे बेहतर भारतीय

मनोज एस (76-70-76-76) ने भारतीयों में संयुक्त रूप से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया; वह ओम प्रकाश चौहान (73-71-73-81) के साथ कुल 10-ओवर 298 के स्कोर पर 43वें स्थान पर रहे। मनोज आखिरी दिन 11 स्थान ऊपर चढ़े, और चौहान की तुलना में आखिरी राउंड में बेहतर कार्ड खेलने के आधार पर वह भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रहे। क्षितिज नावेद कौल (73-75-77-82), कट में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय थे, जो 19-ओवर 307 के स्कोर पर 64वें स्थान पर रहे।

  • शीर्ष अंतिम स्कोर:-
  • एलेक्स फिट्ज़पैट्रिक 9 अंडर 279 (70, 68, 72, 69), 433,500 डॉलर
  • यूजेनियो चकारा 7 अंडर 281 (67, 69, 70, 75), 280,500 डॉलर
  • एमजे डैफ्यू 5 अंडर 283 (71, 67, 72, 73); एंडी सुलिवान (72, 71, 69, 71); और उगो कूसॉड (71, 69, 74, 69) प्रत्येक को 1,32,090 डॉलर
  • इवेन फर्ग्यूसन 3 अंडर 285 (70, 73, 69, 73); कैलम हिल (69, 73, 72, 71); फ्रांसेस्को मोलिनारी (72, 72, 71, 70) प्रत्येक को 76,500 डॉलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *