RSBV वेस्ट विनोद नगर ने रचा इतिहास, खुशी की गोल्डन हैट्रिक
- RSBV वेस्ट विनोद नगर पूल की पोलो टीम चैंपियनशिप जीतने वाला पहला सरकारी स्कूल बना
- खुशी भट्ट ने बालिका अंडर 19 आयु वर्ग की 50, 100 एवं 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के तीन स्वर्ण पदक जीते
संवाददाता
नई दिल्ली, 3 सितम्बर 2026: RSBV वेस्ट विनोद नगर स्विमिंग पूल की दिल्ली स्कूल स्टेट स्विमिंग कॉम्पिटिशन 2026 में धूम रही क्योंकि वो वाटर पोलो की चैंपियनशिप जीतने वाला पूर्वी दिल्ली का पहला सरकारी स्कूल बना। इसके अलावा उसकी खुशी भट्ट ने गोल्डन हैट्रिक जमाई, जिसने बालिका अंडर 19 आयु वर्ग की 50, 100 एवं 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के स्वर्ण पदक जीते। वेस्ट विनोद नगर सरकारी स्कूल का स्विमिंग पूल के खुशी भट्ट, जाह्नवी मधवाल, ध्रुव गुप्ता और हर्षित डेडा व्यक्तिगत स्पर्धओं में शानदार प्रदर्शन करके नेशनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुए।

हाल में दिल्ली स्कूल स्टेट स्विमिंग कॉम्पिटिशन 2026 का आयोजन RSBV मंगोलपुरी में किया गया, जिसमें वाटर पोलो में RSBV वेस्ट विनोद नगर स्विमिंग पूल 12 सालों में पहला चैंपियनशिप जीतने वाला सरकारी स्कूल बना। उसकी टीम ने फाइनल में मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड़ को 12-5 अंकों के बड़े अंतर से जीत हासिल करके इतिहास रचा। इससे पहले सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफ़दरजंग एनक्लेव ने 2014 में यह कामयाबी हासिल की थी। मान इंटरनेशनल स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। उपरोक्त सभी तैराक कोच अमित कुमार और रॉबिन सिंह की देखरेख में वेस्ट विनोद नगर स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस करते हैं। दोनों कोचों अमित कुमार और रॉबिन सिंह ने अपने शिष्यों के प्रदर्शन पर संतुष्ट और खुशी जाहिर की।

वहीं, व्यक्तिगत स्पर्धाओं में खुशी भट्ट के अलावा ध्रुव गुप्ता, जाह्नवी मधवाल और हर्षित डेडा ने तरणताल में धूम मचाई। खुशी भट्ट ने बालिका अंडर 19 आयु वर्ग की 50, 100 एवं 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के स्वर्ण पदक जीते। वहीं, बालक अंडर 19 आयु वर्ग में ध्रुव गुप्ता ने 50 मीटर बटरफ्लाई और 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा के सिल्वर मेडल जीते। वह 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में तीसरे स्थान पर रहे। जाह्नवी मधवाल बालिका अंडर 19 आयु वर्ग की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा का सिल्वर मेडल जीता। हर्षित डेडा ने बालक अंडर 17 आयु वर्ग की 50 एवं 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में दूसरे स्थान पर रहकर दो रजत पदक जीते। रितिका उपाध्याय बालिका अंडर 19 आयु वर्ग की 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहीं। भास्कर सिंह ने बालक अंडर 14 आयु वर्ग की 200 मीटर बैक स्ट्रोक का कांस्य पदक जीता।

इसके अलावा वेस्ट विनोद नगर स्विमिंग पूल की टीम ने बालिका अंडर 19 और अंडर 17 आयु वर्ग 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धाओं के ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। उसकी टीमें बालिका अंडर 19 और अंडर 17 आयु वर्ग की 4×100 मीटर मेडले रिले स्पर्धा के तीसरा स्थान रहीं।

वरिष्ठ पत्रकार
