June 16, 2025

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

दिल्ली प्रीमियर लीग: रेंजर्स और रॉयल रेंजर्स की रोमांचक जीत

रेंजर्स स्पोर्टस क्लब ने रोमांचक मुकाबले में फ्रेंड्स यूनाइटेड को 3-2 से परास्त किया

रॉयल रेंजर्स ने सुदेवा दिल्ली एफसी को 2-0 से पराजित किया

खेलो इंडिया फुटबॉल दिल्ली विमेंस प्रीमियर लीग में गढ़वाल एफसी ने रॉयल रेंजर्स को 2-0 से हराया

संवाददाता  

दिल्ली प्रीमियर फुटबाल लीग में शुक्रवार को यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रेंजर्स स्पोर्टस क्लब ने मोहित मित्तल के दो शानदार गोलों की मदद से फ्रेंड्स यूनाइटेड को 3-2 से परास्त कर पूरे अंक अर्जित किए।

 

   उतार-चढ़ाव वाले मुक़ाबले में रेंजर्स ने मोहित मित्तल और माइकल लकी के गोलों से बढ़त बनाई लेकिन मध्यांतर के बाद फ्रेंड्स यूनाइटेड ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया। कप्तान अजय सिंह रावत ने दो मिनट में दो गोल जमाकर उम्मीद जगाई लेकिन मोहित मित्तल का गोल निर्णायक साबित हुआ।

  मोहित को मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी आंका गया। आज की जीत के साथ रेंजर्स ने 17 मैचों में 22 और फ्रेंड्स यूनाइटेड ने 18 मैचों में 20 अंक जुटाए हैं। रॉयल रेंजर्स 18 मैचों में 33 और सुदेवा इतने ही मैचों में 28 अंक पर है।

 

  दिन के दूसरे मुकाबले में रॉयल रेंजर्स ने सुदेवा दिल्ली एफसी को 2-0 से परास्त कर लीग तालिका में फिलहाल पहला स्थान अर्जित किया है। विजेता के लिए मैन ऑफ द मैच कर्मण्या बंसल और मुज्तबा खान ने दर्शनीय गोल जमाए।

   आज के नतीजों के बाद लीग के कुछ समीकरण गड़बड़ा गए हैं। राजधानी की फुटबॉल में वाटिका एफसी ने पहला पायेदान छूकर बाकी क्लबों को हैरान कर दिया तो  रॉयल रेंजर्स, दिल्ली एफसी भी कंधे से कंधा मिला कर आगे बढ़ रहे हैं। कौन चैम्पियन बनेगा कहना मुश्किल है।

 

  खेलो इंडिया फुटबॉल दिल्ली विमेंस प्रीमियर लीग में गढ़वाल एफसी ने सनफिदा और मोनिषा के गोलों से रॉयल रेंजर्स को 2-0 से हराया। साक्षी राणा को श्रेष्ठ खिलाड़ी आंका गया।

   महिला डीएसए लीग में सिटी क्लब ने जमुना किस्कू दो और मंदिर हसदा के एक गोल से शी किक्स को 3-0 से पराजित किया।

   कल का कार्यक्रम

तरुण संघा बनाम हिंदुस्तान दोपहर 1:15 बजे से। वायुसेना बनाम दिल्ली एफसी शाम 4:00 बजे से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *