May 23, 2026

sajwansports

sajwansports पर पड़े latest sports news, India vs England test series news, local sports and special featured clean bold article.

आर्यन के शतक से सोनेट जीता

  • सोनेट दलाल क्रिकेट क्लब ने दिल्ली क्रिकेट क्लब को 141 रनों से हराया
  • आर्यन (64 गेंदों में 10 चौके व चार छक्के, 108 रन) को दमदार बैटिंग के लिए किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला

संवाददाता

नई दिल्ली। सोनेट क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में जीत हासिल की। शुक्रवार को श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मैच में सोनेट क्रिकेट क्लब ने दिल्ली क्रिकेट क्लब को 141 रन से हरा दिया। सोनेट की टीम के आर्यन दलाल (64 गेंदों में 10 चौके व चार छक्के, 108 रन) को दमदार बैटिंग के लिए जीजीडीएमएसी के संयुक्त सचिव रमन विज और सामाजिक कार्यकर्ता दविंदर सिंह वोहरा ने किमाती मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया, जबकि स्पोर्ट्ससन फाइटर ऑफ द मैच का दिल्ली क्रिकेट क्लब के विमन्यु कुमार (68 गेंदों में 84 रन) को मिला। 

   सोनेट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला लिया। लिहाजा, सोनेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में छह विकेट खोकर 388 रनों के मजबूत स्कोर खड़ा किया। उसके लिए आर्यन दलाल (64 गेंदों में 10 चौके व चार छक्के, 108 रन) टॉप स्कोर रहे जबकि शिवम किशोर (63) ने अर्धशतक ठोका। श्रेयांक माहे ने 46 और सनत सांगवान ने 40 रनों का योगदान किया। दिल्ली क्रिकेट क्लब की ओर से आर्यन राणा (51 रन देकर 2 विकेट) ने दो विकेट लिये। उनके अलावा सतीश सिंह, टिंकू सिंह तोमर, जतिन सिंघल और दर्पण सैनी को एक-एक विकेट मिला।  

  जवाब में, दिल्ली क्रिकेट क्लब की टीम 35.3 ओवर में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उसकी तरफ से विमन्यु कुमार (68 गेंदों में 84 रन) टॉप स्कोरर रहे जबकि सतीश सिंह ने 29 और शौर्य प्रताप ने 25 रनों का योगदान किया। सोनेट के गेंदबाजों आर्यन दलाल, नमन तिवारी, आर्यन दहिया ने दो-दो विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *