विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता डैनियल एबेन्यो और ओलम्पिक पदक विजेता अल्माज अयाना ने जीती वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन

  • रविवार को भारत की राजधानी की सड़कों पर दौड़े 36 हजार से ज्यादा दिल्ली-एनसीआर वासी
  • छह साल पहले यहां विजेता रहीं 2016 रियो ओलम्पिक चैम्पियन अयाना ने आज 67:58 मिनट में महिला एलीट वर्ग रेस जीती
  • केन्या के डैनियल एबेन्यो ने 59 मिनट 27 सेकेंड में रेस खत्म करके एलीट पुरुष वर्ग का खिताब जीता
  • अभिषेक पाल ने एशियन गेम्स 2022 के रजत पदक विजेता कार्तिक कुमार (64:08) की कड़ी चुनौती पर पार पाते हुए 64:07 मिनट के समय के साथ भारतीय एलीट पुरुष खिताब फिर से अपने नाम किया
  • कविता यादव 77:42 मिनट के समय के साथ भारतीय एलीट महिला रेस में विजेता बनीं

अजय नैथानी

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर, 2023: भारत की राजधानी दिल्ली रविवार को पूरे जोश जुनून के साथ खूब दौड़ी। 36 हजार से ज्यादा दिल्ली-एनसीआर वासियों को रोमांच के पल देना का यह अवसर वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन ने प्रदान किया। गोल्ड लेवल वर्ल्ड रोड रेस के 18वें संस्करण क्रमशः पुरुष और महिला एलीट वर्ग का खिताब केन्या के डैनियल एबेन्यो और इथियोपिया की अल्माज अयाना ने जीता।

   छह साल पहले दिल्ली हाफ मैराथन की विजेता रहीं 2016 रियो ओलम्पिक चैम्पियन अयाना आज महिला एलीट वर्ग की रेस में 2017 की जीत के दौरान निकाले गए अपने समय के करीब पहुंच गईं। वह अपनी हमवतन अबरश मिनसेवो और डेसी एंचिनालु के अलावा केन्याई वियोला चेपंजिनो, युगांडा की स्टेला चेसांग जैसी कड़ी प्रतिस्पर्धियों के साथ राजधानी दिल्ली में दौड़ीं। उन्होंने रेस के पहले क्वार्टर को 15:45-15:47 मिनट समय में कवर किया। केन्या की दूसरी धावक – विवियन चेरुइयोट रियो ओलम्पिक 5000 मीटर की विजेता थोड़ा पीछे थीं।

 

  हालांकि अयाना ने प्रत्येक पांच किलोमीटर के अंतराल के लिए अपनी 16 मिनट की गति बनाए रखी, लेकिन रेस के अंतिम चरण में धीमी पड़ गईं क्योंकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्टेला काफी पीछे छूट चुकी थीं। लिहाजा विपक्षी से मिलने वाले दबाव के अभाव में वो अपनी पेस से ही दौड़ती रहीं। अयाना ने 67:58 मिनट में शीर्ष स्थान हासिल किया। युगांडा की स्टेला चेसांग 28 सेकेंड के अंतर से फिनिश लाइन पर पहुंचकर दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि केन्या की वियोला चेपनजेनो ने 69:09 मिनट समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए पोडियम फिनिश पूरा किया। चेसांग दिल्ली में पिछले संस्करण में तीसरे स्थान पर रही थीं।

   एलीट महिला विजेता अल्माज ने कहा, “मैं यहां जीतकर खुश हूं। यह आसान रेस नहीं थी और मौसम भी थोड़ा गर्म था। हालाकि, वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ना बहुत अच्छा था। मुझे इस इवेंट में आमंत्रित करने के लिए मैं आयोजकों को धन्यवाद देना चाहती हूं और इस रेस से मुझे भविष्य में होने वाले इवेंट्स  के लिए तैयारी करने में मदद मिली है।”

 

  पुरुष एलीट वर्ग में इथियोपिया के अदिसु गोबेना के साथ लगभग आठ केन्याई धावकों के एक बड़े समूह ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी। धावकों का यह शीर्ष समूह 13 किलोमीटर तक एक साथ रहा, लेकिन उसके बाद एबेन्यो और उनके साथी चेल्स माटाटा ने इन सबको पीछे छोड़कर बढ़त लेना शुरू कर दिया। मैड्रिड में इस साल के रॉक-एन-रोल हाफ मैराथन में उपविजेता चेल्स अगले पांच किलोमीटर तक एबेन्यो को चुनौती देते रहे। हालांकि, इस साल की शुरुआत में विश्व हाफ मैराथन में रजत पदक विजेता एबेन्यो ने इसी समय अपनी गति बढ़ाकर चेल्स को कम से कम आधा मिनट पीछे छोड़ दिया। डैनियल एबेन्यो ने 59 मिनट 27 सेकेंड में रेस खत्म करके एलीट पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। चेल्स माटाटा ने रजत पदक अपने नाम करने के लिए 60:05 मिनट का समय निकाला, जबकि अदिसु गोबेना ने 46 सेकेंड बाद फिनिश लाइन पर पहुंचकर तीसरे स्थान पर रहते हुए इथियोपियाई खेमे में कुछ खुशी ला दी, क्योंकि उनके देश के साथी और मौजूदा चैम्पियन चाला रेगासा ने रेस बीच में ही छोड़ दी।

   एबेन्यो ने कहा, “यहां दौड़ना अद्भुत था, हालांकि, मैं अपनी टाइमिंग से निराश हूं। मैं इवेंट रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य बना रहा था लेकिन चूक गया। लेकिन, फिर भी, वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ना एक शानदार अनुभव था। उम्मीद है कि मैं अगले साल इस इवेंट का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहूंगा। मैं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के आयोजकों को एक शानदार आयोजन की मेजबानी के लिए बधाई देना चाहता हूं।”

भारतीय एलीट वर्ग

अभिषेक पाल ने एशियाई खेल 2022 के रजत पदक विजेता कार्तिक कुमार की कड़ी चुनौती पर पार पाते हुए वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2023 में भारतीय एलीट पुरुष खिताब फिर से अपने नाम कर लिया। पाल ने 64:07 का समय दर्ज किया, जबकि कार्तिक सेकेंड के एक अंश से शीर्ष पर आने से चूक गए और 64:08 के साथ दूसरे स्थान पर समाप्त करने में सफल रहे। वहीं, सावन बरवाल 64:17 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पाल एलीट वर्ग में ओवरऑल दसवें स्थान पर रहे

   अभिषेक पाल 64:13 के साथ 2018 के विजेता बने थे और उन्होंने इस संस्करण में अपनी टाइमिंग में सुधार किया। अपनी जीत के बारे में बोलते हुए अभिषेक पाल ने कहा, “कार्तिक और मेरे बीच पहले भी कई करीबी मुकाबले हुए हैं और आज यह हमारे बीच एक और नजदीकी रेस थी। भारतीय एलीट पुरुष रेस में एक बार फिर से पहला स्थान हासिल करना बहुत अच्छा है। कार्तिक और मैं एक साथ प्रशिक्षण लेते हैं और मैं एशियन गेम्स में उनकी उपलब्धि से वास्तव में खुश हूं। हम निश्चित रूप से अगले साल वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में एक और फोटो फिनिश करेंगे।”

कार्तिक कुमार ने कहा, “मैंने रेस के दौरान एक पल के लिए सोचा था कि मैं आज पदक नहीं जीत पाऊंगा, लेकिन सौभाग्य से, मैंने रजत पदक जीता और मैं इससे बहुत खुश हूं। मैंने पिछले कुछ दिनों से कड़ी मेहनत की है और मैं अपनी ट्रेनिंग के साथ न्याय करना चाहता था।”

   कविता यादव ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन की शुरुआत में 77:42 मिनट के समय के साथ भारतीय एलीट महिला रेस में पहला स्थान हासिल किया, जबकि रीमा पटेल (77:48) और पूनम दिनकर सोनुने (77:49) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

 

  कविता ने भारतीय एलीट महिला रेस में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “मैं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में अपने पदार्पण पर भारतीय एलीट महिला रेस जीतकर रोमांचित हूं। रेस अंत में बहुत करीबी रही थी और मुझे जीत के लिए आखिरी 400 मीटर के दौरान कड़ी मेहनत करनी पड़ी। लिहाजा मैं पहले स्थान पर रही। दिल्ली में दौड़ना एक शानदार अनुभव था और मैं निश्चित रूप से अपने खिताब की रक्षा करने के लिए वापस आऊंगी।”

युवा मामले एवं खेल और आईएमबी के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2023 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा, “वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन को लेकर लोगों का उत्साह देखकर मुझे खुशी हुई है। 36000 धावकों की भागीदारी ने उस जोश को दिखाया जिसके साथ देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा परिकल्पित फिट इंडिया मूवमेंट को अपनाया है और यह एक जन आंदोलन बन गया है। स्टेडियम में माहौल सबसे जीवंत था जो मैंने देखा है, और यह स्पष्ट है कि नागरिक फिटनेस और अच्छे स्वास्थ्य को जीवन शैली के रूप में अपना रहे हैं।”

Provisional Results:

International Men:

1. Daniel Ebenyo (KEN)            59:27

2. Chales Matata (KEN)           60:05

3. Addisu Gobena (ETH)           60:51

4. Isaac Kipkemboi (KEN)         60:52

5. Isaia Lasoi (KEN)                   60:55

6. Leonard Barsoton (KEN)        61:36

7. Roncer Konga  (KEN)             62:05

8. Vincent Kimaiyo (KEN)            63:18

9. Gideon Kiprotich Rop (KEN)    63:51

10. Abhishek Pal (IND)                 64:07

International Women:

1. Almaz Ayana (ETH)              67:58

2. Stella Chesang (UGA)          68:28

3. Viola Chepngeno (KEN)        69:09

4. Aberash Minsewo (ETH)        69:50

5. Vivian Cheriyot (KEN)            71:26

6. Anchinalu Dessie (ETH)         71:34

7. Bertukan Welde (ETH)           72:00

8. Mare Dibaba (ETH)                72:02

9. Betelihen Afenigus (ETH)       72:25

10. Nurit Ahmed (ETH)               77:26

Indian Men:

1. Abhishek Pal                       64:07

2. Kartik Kumar                       64:08

3. Sawan Barwal                     64:17

4. Murli Gavit                           64:41

5. Harjodhvir Singh                  65:03

6. Sunil Kumar                         65:03

7. Dharmendra Null                  65:18

8. Kiran Matre                           65:32

9. Lovepreet Singh                    65:38

10. Srinu Bugatha                     66:24

Indian Women:

1. Kavita Yadav                      77:42

2. Rima Patel                          77:48

3. Poonam Dinkar Sonune      77:49

4. Sanjivani Jadhav                 77:53

5. Tamshi Singh                       78:01

6. Sonika Rajput                       79:16

7. Ujala Null                               80:47

8. Ekta Rawat                            81:30

9. Nirma Thakur                         83:19

10. Reshma Kevate                   83:41

Police Cup Results 

Women’s Race:  

1 – Neelam Lodhiyal, Surachita Deb, Madhu (Women’s Team 11) – 06:12:39.56 

2 – Reena, Saroj Singh, Shamma Barkodia (Women’s Team 4) – 06:15:19.06 

3 – Kalpana, Rajnandani, Tsering Dolkar (Women’s Team 1) – 06:23:37.12 

Men’s Race:

1 – Sanjay Panshal, Subhash Singh, Digamber Bondre (Men’s Team 14) – 04:43:28.11 

2 – Satish Kumar, Bijender Kadyan, Ashok Kumar (Men’s Team 76) – 05:02:46.58  3 – Ajeet Yadav, Mukesh, Satender Rathi (Men’s Team 49) – 05:41:41.69

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *